हाथरस, जून 23 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हीरापुर में मंगलवार की सुबह घर की ही दीवार पर काम कर रहा एक व्यक्ति नीचे गिर गया। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी मुन्नालाल पुत्र रामस्वरुप मंगलवार की सुबह अपने घर की दीवार पर ईंट रख रहा था। इसी दौरान उनका पैर फिस गया और वह दीवार से नीचे गिर गए। इससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा उनका एक्स-रे कराया गया। यह भी पढ़ें- दीवार से गिराकर व्यक्ति घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...