गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के वीरबंधा गांव निवासी अनिल चौधरी मंगलवार को मजदूरी करने के दौरान दीवार गिरने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि अनिल अपने घर से मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। वहां दीवार में काम करने के क्रम में गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद उसके साथ के लोगों ने उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.