बांदा, जून 27 -- बांदा। बिसंडा थाने के पुनाहुर गांव में गुरुवार की रात चोर शिवप्यारी पत्नी स्व. शंकर कबीरदास के घर में दीवाल फांदकर घुस गए। उस समय परिवार के लोग छत में सो रहे थे। आलमारी व बक्सा तोड़कर तीन हजार रुपये व आधा किलो चांदी के जेवर लेकर चोर भाग गए। सुबह आलमारी टूटी देखी तो शिवप्यारी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...