इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में दीवार से ईंट निकालने से मना करने पर एक वृद्ध के साथ मारपीट कर दी गई। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी चरन सिंह ने बताया कि बुधवार शाम पड़ोस का युवक उनकी दीवार से ईंट निकाल रहा था। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग गया। घायल वृद्ध थाने पहुंचे, जहां से उन्हें गुरुवार को अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर रविंद्र साहू ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि आरोपी जयदीप को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.