फिरोजाबाद, जून 25 -- शिकोहाबाद में अपने प्लॉट में पड़ोसी द्वारा जबरन दीवार लगाए जाने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिल यादव पुत्र पूरन सिंह निवासी नसीरपुर थाना नसीरपुर 11 जून की शाम उसकी जमीन पर उदयभान पुत्र जयवीर सिंह जबरन दीवार लगा रहे थे। जब उसने विरोध किया तो उदयभान अपने बेटों शिवम, पत्नी लक्ष्मी को बुलाकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार की आवाज सुनकर उसके बचाने आये तो पूरन सिंह पुत्र रामस्वरुप के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट की घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दीवार लगाने का विरोध करने पर पिता-पुत्र को पीटा उनका दायीं तरफ का कूल्हा टूट गया। पिता पुत्र की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो...