लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- कस्बे के प्रीतमपुरवा अशोकनगर मोहल्ले के विनीत कुमार के मकान के पिछवाड़े की बिना प्लास्टर की दीवार की बुधवार रात अज्ञात चोरों ने ईंटें निकालकर सेंध लगा दी। इसके जरिए अंदर घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर जेवर आदि कीमती सामान चुरा ले गए। गुरूवार सुबह उसे घर के पीछे की दीवार कटी, कमरे में रखे बक्से का ताला टूटा और उसमें रखे जेवर आदि गायब पाकर चोरी की जानकारी हुई। उसने फोन पर पुलिस को जानकारी देने के साथ कोतवाली जाकर तहरीर दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसवालों ने जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...