बरेली, मार्च 3 -- इज्जतनगर और भोजीपुरा में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत होने से उनके घरों में होली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। भुता के गांव इस्माइलपुर निवासी 26 वर्षीय अंकुश पटेल रविवार को पीलीभीत के खाईखेड़ा में एक रिश्तेदारी में गए थे। देर रात वह कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन को बचाने के प्रयास में इज्जतनगर के गांव नत्थू रंपुरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई। मौके पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उनके परिवार वालों को सूचना दी तो वे लोग बरेली पहुंचे। अंकुश के फूफा हरीश कुमार ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी ममता और ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.