उरई, मार्च 13 -- जालौन। दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट करते हुए धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी भंवर सिंह ने पुलिस को बताया कि रामप्रताप, गौरव व अर्जुन ग्राम समाज की जमीन पर दीवार का निर्माण कर रहे थे। जब उन्होंने ग्राम समाज की जमीन पर दीवार का निर्माण करने से रोका तो उन्होंने गाली, गलौज व मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद वह धमकाते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...