आगरा, मार्च 5 -- थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव रायभा में परमार मार्केट के पास मकान में दीवार खड़ी करने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच चल रहा विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। पथराव भी हुआ। जानकारी के अनुसार पप्पू प्रजापति और उनके भाई राम भरोसी के बीच कई दिनों से मकान में दीवार खड़ी करने को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि पप्पू प्रजापति के बेटों ने राम भरोसी के घर पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से मारपीट शुरू कर दी। पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर गुजर रहे लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना पर डायल-112 पुलिस और थाना अछनेरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.