गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- मोदीनगर। दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा पतला निवासी सुभाष और सुनील का मकान आसपास है। सुभाष अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। सड़क की ओर बनने वाली दीवार का सुनील विरोध कर रहा है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच सोमवार को विवाद हो गया। मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। निवाड़ी थाने में तैनात दरोगा लोकेश चहल की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.