दीवार बनाकर बंद कर दिया रास्ता, विरोध पर दे रहे धमकी
गोंडा, मई 18 -- गोण्डा, संवाददाता। मण्डलायुक्त कार्यालय में सोमवार को आयोजित माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद में आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने विशेष रूप से महिलाओं की फरियाद सुनीं। ग्राम ठाकुर पुरवा, मौजा पिपरा पदुम निवासी रिचा सिंह पत्नी अजय सिंह ने लगभग 50 वर्षों पुराने रास्ते को बंद किए जाने की शिकायत की। प्रार्थिनी ने बताया कि विपक्षियों ने रास्ते पर दीवार खड़ी कर दी है। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए धमकी दी जा रही है। इस दौरान दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जा, रास्ता अवरुद्ध किए जाने, मारपीट, उत्पीड़न और पुलिस द्वारा समय से कार्यवाही न किए जाने से संबंधित 27 मामले प्रमुख रूप से सामने आए। सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं。 यह भी पढ़ें- दीवार बनाकर बंद कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.