संवाददाता, जुलाई 16 -- बांदा जिले के मऊ ब्लाक के प्राइमरी स्कूल में लंच के दौरान बाउंड्री कूदकर पहुंचे पागल कुत्ते ने बच्चों पर हमला कर दिया। भयभीत बच्चे जान-बचाकर इधर-उधर भागे। शिक्षकों ने किसी तरह डंडे और पत्थर बरसाते हुए कुत्ते को बाहर खदेड़ा। लेकिन तब तक कुत्ते के हमले में दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो को कुत्ते ने काट लिया है। दोनो बच्चों को हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राथमिक विद्यालय 65 बच्चे नामांकित है। इनमें 23 बच्चे बुधवार को स्कूल पहुंचे थे। इसी स्कूल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र में करीब 20 बच्चों का नामांकन है। जिनमें लगभग 12 बच्चे आए थे। केन्द्र का संचालक आंगनबाड़ी कार्यकत्री व एक सहायिका करती है। जबकि प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक विपिन बिहारी पांडेय के अलावा दो सहायक अध्...