कौशाम्बी, मई 3 -- करारी थाना क्षेत्र के अमुरा गांव में शुक्रवार रात दीवार फांदकर एक मकान से चोरों ने नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अमुरा निवासी संतोष प्रजापति किसानी करता है। उसने बताया कि शुक्रवार की रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद आंगन में सो गए। इस दौरान दीवार फांदकर भीतर घुसे चोरों ने पत्नी की चारपाई पर तकिया के नीचे रखी चाभी निकाल ली और ताला खोलकर कमरों में दाखिल हो गए। आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर चोरों ने 45 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र, मांग टीका, कान का बाला, चांदी की पायल, करधनी, बिछिया आदि सामान पार कर दिया। यह भी पढ़ें- मकान में ताला बंद कर मुंबई गए दंपति के घर लाखों की चोरी घटना की जा...