समस्तीपुर, मार्च 31 -- पटोरी थाना क्षेत्र के चकदाउत गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने रवींद्र राय के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के पीछे की दीवार फांदकर प्रवेश किया और लगभग 27 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित रवींद्र राय के पुत्र अमन कुमार ने प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया है। सोते रहे परिजन, चोरों ने खंगाली अलमारी: अमन ने आवेदन में बताया है कि 30 मार्च की रात घर के सभी सदस्य कमरों में सो रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे जब परिजनों की नींद खुली तो देखा कि पूजा घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर रखे ट्रंक और अलमारी के दरवाजे खुले थे और सारा सामान बिखरा था। चोरों ने उन कमरों को छोड़ दिया जिनमें सदस्य सो रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.