मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- खतौली। कुंद कुंद जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम उठाते हुए 'नारी शक्ति' अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना को सुदृढ़ करने का सामूहिक संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में एक विशेष नारी शक्ति दीवार तैयार की। दीवार पर महिलाओं की ऐतिहासिक उपलब्धियों और उनके संवैधानिक अधिकारों से संबंधित पोस्टर प्रदर्शित किए, जो पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी रही। अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ, प्रोफेसर अरविन्द कुमार, कार्यक्रम प्रभारी सपना जैन एवं आशीष जैन ने दीवार पर हस्ताक्षर कर किया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.