दीवार पर गुटका थूकने की शिकायत करने पर की पिटाई
बस्ती, जून 17 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने ज्ञानदास निवासी रौनाकला थाना रुधौली की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस को दी तहरीर में ज्ञानदास ने बताया कि गांव के कमालदास व अंग्रेज उसके घर के बरामदे और दीवार गुटका व पान की पीक मार दिया। इससे उसकी दीवार और बरामदा गंदा हो गया। इसकी शिकायत करने विपक्षी के घर गया तो उन्होंने लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। विपक्षी पीड़ित के घर में घुसकर वादी, वादी की पत्नी और बच्चों की पिटाई कर दी। इससे प्रार्थी का बायां हाथ टूट गया। पारिवारिक सदस्यों की मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने कमालदास और अंग्रेज के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.