नैनीताल, मार्च 29 -- नैनीताल। शहर के मल्लीताल गार्डन हाउस क्षेत्र में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि पड़ोसी ने उसकी भूमि पर बनी दीवार जबरन तोड़ दी, जबकि दूसरे पक्ष ने उसके भवन की खिड़की के सामने दीवार लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बढ़ते विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की है। गार्डन हाउस निवासी गंगा चौधरी ने रविवार को कोतवाली में दी शिकायत में कहा कि वह अपनी भूमि पर दीवार का निर्माण करवा रही थी। जिस पर आपत्ति जताते हुए पड़ोसी ने जबरन दीवार को तोड़ दिया। जिसके बाद पूरा परिवार परेशान है। इस बीच दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली पहुंचकर उसके भवन की खिड़की के सामने दीवार लगाने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों में कोतवाली में भी जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने सख्ती दिखाकर किसी तरह माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.