सीवान, अप्रैल 2 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार गोला में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के संबंध में एक पक्ष की ओर से विष्णु कुमार पद्माकर की पत्नी रश्मि पद्माकर ने महाराजगंज थाने में आवेदन देकर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने मारपीट के दौरान करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के गहने छीन लिए तथा कपड़ा फाड़कर निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। इसके बावजूद मंगलवार की सुबह दीवार निर्माण कराया जा रहा था। विरोध के बाद दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.