दीवार निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, महिला गंभीर
गोंडा, मई 12 -- मेहनौन, संवाददाता। कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के दिखलौल पंचायत अंतर्गत मर्दनपुरवा गांव में दीवार उठाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में महिला व युवती समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि किसी वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। बताया जाता है कि सेखुई-धानेपुर मार्ग पर स्थित भूमि पर गांव के दो पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे हैं। इसी भूमि पर एक पक्ष के बब्लू सिंह दीवार चुनवा रहे थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष की कांति सिंह ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला हिंसक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.