फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कार में सवार होकर आए लोगों ने भूपानी गांव में एक प्लॉट की चाहरदीवारी बनाने में जुटे ठेकेदार और पांच मजदूरों पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। भूपानी थाना पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, भूपानी गांव निवासी सतीश नागर ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से ठेकेदार है। 24 मार्च को वह अमर भट्टा के पास अमर सिंह के प्लॉट पर चाहरदीवारी बनाने का काम कर रहा था। उसके साथ गांव के पांच अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार करीब पांच-छह लोग वहां आ पहुंचे। उन्हाेंने कार को थोड़ी दूरी पर खड़ा कर डंडे लेकर उनके पास आ पहुंचे। आरोपियों ने आते ही उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.