मेरठ, जून 23 -- कस्बा हर्रा में दो परिवारों के बीच चल रहे दीवार निर्माण को लेकर विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। लंबे समय से चल रहे इस विवाद ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना यह मामला अब व्यापक रूप से लोगों के बीच पहुंच गया है। कस्बा हर्रा में विकास चौहान व निशा चौहान के बीच दीवार निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। वायरल वीडियो में एक महिला निर्माण कार्य कर रहे लोगों को कानून की दुहाई देकर रोकती हुई दिखाई दे रही है। महिला लगातार निर्माण कार्य न करने व कानून का पालन करने की बात कह रही है। उक्त मामले की वीडियो बनवा कर खुद निशा चौहान ...