प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के राम चेरे पूरे झाऊ गांव निवासी विद्या देवी पत्नी राम कैलाश ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि नौ मार्च की शाम करीब 3:30 बजे उसके पड़ोसी उसको गालियां देते हुए उसकी चारदीवारी तोड़ने लगे। विरोध करने पर उसको मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता विद्या देवी की तहरीर पर पुलिस ने शंकर लाल पाल, राकेश पाल, निर्मला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.