शामली, अप्रैल 12 -- शहर के हनुमान रोड निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मकान की दीवार तोड़कर कब्जा करने का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर के हनुमान रोड निवासी प्रमोद कुमार पुत्र कौशलवीर अग्रवाल ने आरोप लगाया कि उनके मकान के पास स्थित करीब 70 गज सरकारी/बेनामी संपत्ति पर अतुल बंसल द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है। आरोप है कि 11 अप्रैल को उक्त पक्ष द्वारा उनकी मकान की मुख्य दीवार और नींव को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया गया। विरोध करने पर अतुल बंसल, कपिल बंसल सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मकान गिराने की बात कही। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने अपने प्रभाव का हवाला देते हुए कार्रवाई न होने की बात कही। प्रमो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.