बलिया, मई 3 -- बलिया। बैरिया इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दिनों बैरिया नपं से सटे रानीगंज पुल पर स्थित शराब की दुकान की दीवार तोड़कर शराब की चोरी हुई है। दुकान के अनुज्ञापी बैरिया कस्बा के गोन्हिया टोला निवासी विकास सिंह ने पुलिस को बताया है कि कर्मचारी रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गये। अगले दिन जब कर्मचारी मंटू कुंवर ने दुकान खोली तो उत्तर दिशा कि दीवार तोड़कर उसमे रखा 18 हजार रुपये नगद और 69 हजार रुपये मुल्य की शराब चोरी हो गया था। उनका कहना है कि इसके पूर्व नौ अप्रैल की रात दीवार तोड़कर 18 हजार नगद व 28 बोतल शराब चुरा लिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। दूसरी बार चोरी होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.