दीवार तोड़ घर में घुसा ट्रैक्टर, मासूम समेत तीन घायल
सिद्धार्थ, मई 29 -- लोटन। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के जीगिनिहा गांव के पास गुरुवार की शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहाने के लिए बने दीवार को तोड़ कर घर में घुस गया। इसमें गांव निवासी मासूम बच्ची सुमन(6) पुत्री धर्मेंद्र, अनीता (27) पुत्री राम बेलास, रेनू(28) पत्नी राजेश घायल हो गईं। तीनों घायलों को सीएचसी लोटन लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को घर भेज दिया। वही मासूम बच्ची सुमन को अंदरूनी चोट आने से मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। सीएचसी के डॉ.मनीष जायसवाल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.