बुलंदशहर, मार्च 15 -- नगर क्षेत्र के हंस विहार में दीवार तोड़ने के विवाद में एक पक्ष ने दबंगाई दिखाते हुए दीवार को गिराने का प्रयास किया। दूसरे पक्ष के विरोध करने पर एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।​नगर कोतवाली में मोहल्ला हंस विहार निवासी पीड़िता गीता शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनके घर के पास स्थित एक दीवार को लेकर जिलाधिकारी ने पूर्व में ही गेट न लगाने और यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। आरोप है कि शनिवार रात पड़ोसी सतीश गुर्जर अपने बेटों दीपक, दीपू, राहुल और अन्य साथियों अशोक, बिन्नू व लखपत गुर्जर के साथ मिलकर उस दीवार को जबरन तोड़ने लगा। पीड़िता के अनुसार, जब उसने बाहर निकलकर दीवार तोड़ने का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया ...