देवरिया, मार्च 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। भटनी थाना क्षेत्र के थवई टोला में गुरुवार की दोपहर मकान की दीवार तोड़ते समय अचानक ग्लैंडर अनियंत्रित होकर युवक के पेट में लग गया। जिससे युवक का पेट का कुछ हिस्सा कट गया। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। तत्काल युवक को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।भटनी थाना क्षेत्र के थवई टोला के रहने वाले गुलाम गौस खान मकान की दीवार गुरुवार को तोड़ रहे थे। अचानक ग्लैंडर अनियंत्रित हो गया और उनकी अंगुली पर लगने के साथ ही उनके पेट में लग गया। जिससे पेट का कुछ हिस्सा कट गया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग पेट को बांध कर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां सर्जन समेत अन्य चिकित्सकों ने देखा और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.