भागलपुर, अप्रैल 3 -- थाना क्षेत्र के सीतारामपुर वार्ड 19 निवासी पंकज कुमार ने सरस्वती वस्तु भंडार के नाम से संचालित टेंट हाउस में डेढ़ लाख की सामान चोरी करने का मामला थाने में दर्ज कराया है। टेंट संचालक ने बताया कि मेरा दुकान रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिम सीतारामपुर बजरंगबली स्थान के सामने हैं। 30 मार्च की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर आ गया। उसी रात दुकान के पीछे के रास्ते से असामाजिक व्यक्ति दरवाजा तोड़कर लगभग एक लाख पचास हजार का बिजली और डेकोरेशन संबंधित सामान, लगभग 20 हज़ार का ध्वनि विस्तारक यंत्र की चोरी कर ली। थाना की पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.