दीवार तोड़कर कब्जे का प्रयास करने का आरोप
गौरीगंज, जून 19 -- अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दीवार तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित राज नारायण शुक्ल ने पड़ोसियों पर जबरन दीवार तोड़ने और मारपीट पर उतारू होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। राज नारायण शुक्ल के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी चार मजदूरों को लेकर उनकी जमीन पर पहुंच गए। आरोपियों ने उनकी दीवार तोड़कर वहां मिट्टी डालनी शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने पर उतारू हो गए। पीड़ित के अनुसार उक्त भूमि का विवाद पहले से ही चल रहा है। एसएचओ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.