कन्नौज, मई 24 -- ​गुरसहायगंज। कस्बे के रामकृष्ण नगर निवासी विशाल गुप्ता की इन्द्रा नगर तिर्वा रोड स्थित कोल्ड ड्रिंक की दुकान को चोरों ने एक बार फिर अपना निशाना बनाया। शनिवार रात शातिर चोरों ने दुकान की सीढ़ियों की दीवार और दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान से करीब 82 हजार रुपये कीमत की रेडबुल कोल्ड ड्रिंक की 35 पेटियां और गोलक का लॉक तोड़कर 2500 रुपये नकद उड़ा लिए। कुल मिलाकर लगभग 85 हजार रुपये की चोरी को अंजाम दिया गया।

चोरी के तरीके पकड़े जाने के डर से चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और उनकी वायरिंग को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और सबूत मिटाने के लिए अपने साथ डीवीआर भी ले गए। रविवार सुबह जब विशाल गुप्ता ने दुकान खोली, तो उन्हें इस वारदात का पता चला। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान में पहले भी तीन बा...