मऊ, जनवरी 16 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार निवासी किरायेदार ने एक व्यक्ति पर दीवार तोडकर ईंट उठा ले जाने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सूचना पर पहुंचे मझवारा चौकी प्रभारी काशीनाथ सिंह चंदेल ने जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के ग्राम सभा मुंगेसर निवासी दीपक राय मझवारा स्थित एक किराये के मकान में डेयरी संबंधित सामानों की दुकान चलाते थे। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया है कि मझवारा निवासी एक व्यक्ति की जमीन में अपने पैसे से कमरा बनवाकर उसमें दुकान खोला था। विगत सितम्बर माह में उक्त दुकान खाली कर दिया और दूसरी जगह लेकर चला गया। मकान की दीवार व ईंट छोड़कर मकान में पाटी गई मिट्टी के पैसे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.