कौशाम्बी, मार्च 15 -- कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी इंद्रपाल ने बताया कि शनिवार को पड़ोसियों ने उसकी दीवार ढहा दी। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर आरोपी सगे भाई लाल सिंह, मानिक चंद्र, चंदीलाल व इनके परिवार के ही ज्ञानचंद्र के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...