दीवार ढहने से मजदूर की दबकर मौत
बांदा, जून 27 -- नरैनी। फतेहगंज थाना क्षेत्र के गोरेमऊ कला गांव में निर्माण कार्य के दौरान कच्ची दीवार ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। शनिवार को गांव निवासी शिरोमणि पांडेय के घर पक्की दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माण स्थल के पास स्थित एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर 35 वर्षीय मजदूर शारदा यादव पुत्र चंद्रपाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने मलबे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन सतना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई। मृतक की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि शारदा यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.