दीवार ढहने से मकान खतरे की जद में आया
पिथौरागढ़, जून 13 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। कनालीछीना के बारमों हुस्कैर गांव में सड़क की दीवार ढहने से एक मकान खतरे की जद में आ गया है। भवन स्वामी दीपा देवी पत्नी उमेश सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब ग्यारह बजे उनके मकान के ऊपर बनी बारमों-डोड़ा सड़क की दीवार ढह गई। जिससे दीवार से कई पत्थर निकलकर उनके मकान के छत व आंगन में आ गिरे। बताया अचानक घर के ऊपर कुछ गिरने की आवाज सुन वे तुरन्त बाहर निकले, और अपनी बहू व नातिनी के साथ रात में ही पड़ोस वाले घर में चले गए। दीपा देवी ने बताया कि अभी भी उनके मकान के ऊपर कई छोटे व बड़े पत्थर अटके हुए है। यह भी पढ़ें- दीवार ढहने से मकान खतरे की जद में आया जो बारिश होते ही मकान के ऊपर गिर सकते है। जिससे किसी भी समय कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क में बनी दीवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.