वाराणसी, मार्च 29 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन थाना क्षेत्र के बलुवा गांव निवासी सुनील कुमार राजभर की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार बीते 23 जनवरी को थाना क्षेत्र के मीरपुर मदरही गांव निवासी जगरनाथ खरवार के की छत पर पहले से जोड़ी गई दीवार पर ईंट की जोड़ाई कर रहे थे। पुरानी रंजिश को लेकर दोपहर 12:30 बजे जगरनाथ के पड़ोसी कपिलदेव और इंदू छत पर आकर गाली देने लगे। सिर पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...