अंबेडकर नगर, अप्रैल 22 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के सरखूपुर में रंजिश को लेकर दीवार व चहारदीवारी गिराने का मामला सामने आया है। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने प्रकरण में नौ नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सरखूपुर निवासी सूबेदार यादव पुत्र स्व. नान्हू यादव ने बताया कि गत दिवस रात में गांव के ही रमाकांत यादव, लालबहादुर, नीतेश, जयकांत, मनफेर, सत्यम समेत अन्य लोग एकजुट होकर कुदाल-फावड़े से उनके मकान की दीवार और चहारदीवारी गिरा दिए। विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। शोर सुनकर उनका पुत्र अंकित मौके पर पहुंचा और किसी तरह बचाकर घर ले गया। यह भी पढ़ें- दीवार गिराने व धमकी देने में नौ पर मुकदमा दर्ज थाना प्रभारी जैतपुर वीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.