दीवार गिराने के आरोप में चार नामजदों पर रिपोर्ट
इटावा औरैया, जून 22 -- भरथना। नगला जयलाल भोली गांव में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रजनी पत्नी अरुण कुमार ने बताया 9 जून को उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही प्रदीप यादव, रजत, गणेश और मन्कू मौके पर पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि चारों ने निर्माणाधीन दीवार गिरा दी और वहां काम कर रहे मजदूरों को धक्का देकर भगा दिया। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दीवार के विवाद में महिला को पीटा, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.