अयोध्या, जून 21 -- तारुन, संवाददाता। थाना तारुन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कशेरुवा बुजुर्ग में जमीन विवाद को लेकर विपक्षियो ने रविवार को घर में घुसकर तीन महिलाओं की पिटाई कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद चार महिलाओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार चालान कर दिया। गांव निवासी गोविंद निषाद ने बताया कि उसके मकान के पास स्थित भूमि पर उसने मकान बनाने के लिये दीवाल बनाई है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे विपक्षी संतोष, कृष्ण कुमार, राधा, कर्मा देवी, श्रेया तथा मंजू देवी मौके पर पहुंचे और उसकी दीवार जबरिया गिराने लगी। जब घर पर मौजूद मां तारा देवी बहने साधना व गुड़िया ने विपक्षियो की दबंगई का विरोध किया तो सभी घर मे घुस गये। उसकी बहनों व मां को ग...