प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के कनावां गांव निवासी कमला देवी पत्नी लल्लू प्रसाद ने न्यायालय में वाद दायर किया। 12 दिसंबर 2025 की सुबह 9:30 बजे गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा, फावड़ा लेकर पहुंचे और गालियां देने लगे। गालियों का विरोध करने पर उसे मारते-पीटते हुए उसकी चारदीवारी तोड़ दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके साथ अभद्रता की। शोर सुनकर उसके पति और दूसरे लोग दौड़कर आए तो उसकी जान बची। वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस राम किशोर, जयकरन, कटारिया, मिलन, मिस्राइन, नन्चू को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...