दीवार गिरने से शटरिंग मजदूर जख्मी
उन्नाव, जून 26 -- सफीपुर। कस्बा के ब्राह्मण टोला मोहल्ले स्थिति निर्माणाधीन मकान की शटरिंग लगाते समय गुरुवार सुबह दीवार गिरने से मजदूर जख्मी हो गया। हादसे में घायल मजदूर को गृहस्वामी ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। माखी थाना क्षेत्र के डीहा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय प्रताप पुत्र पंचम शटरिंग लगाने का काम करते थे। गुरुवार को वह कस्बा के ब्राह्मण टोला मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगा रहा था। तभी एक नवनिर्मित दीवार भरभरा कर गिर गई। जिससे कार्य कर रहा प्रताप भी दीवार के साथ नीचे जा गिरा। यह भी पढ़ें- छज्जा गिरने से युवती घायल, हालत नाजुक दीवार गिरने से अफरा तफरी मच गई। गृहस्वामी ने साथी मजदूरों की मदद से मलबा हटवा कर उसे बाहर निकाला और घायल प्रताप को सीएचसी पर भर्ती कराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.