छपरा, मार्च 19 -- छपरा, हमारे संवाददाता । जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्चा खेल रहा था, तभी अचानक उसके ऊपर जर्जर दीवार गिर पड़ी। मृतक की पहचान देवरिया गांव निवासी ध्रुव महतो के 10 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।स्थानीय लोगों के अनुसार दीवार काफी जर्जर थी, जो अचानक भरभराकर गिर गई और उसकी चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छपरा जंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.