फतेहपुर, मार्च 21 -- मलवां। थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव में शुक्रवार रात दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गए और दो बकरियां मर गईं। गांव निवासी विशंभर का पुत्र राहुल व चचेरे भाई राम प्रकाश की पत्नी माया देवी व उनका पुत्र विकास मौसम खराब होने से टीन शेड के नीचे सो रहे थे। रामप्रकाश की 10 बकरियां भी बंधी हुई थी। तेज हवा व पानी के चलते टीन शेड व ईंट की दीवार गिर गई। इसमें माया देवी, राहुल व विकास दब गए। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। आनन फानन ईंटों को हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को सीएचसी बिंदकी लाया गया। माया देवी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मलबे में दबने से दो बकरियों की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.