प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- बेलखरनाथ धाम। विकासखंड के सोनाही में तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। लक्ष्मणपुर निवासी 53 वर्षीय कमलेश देवी पक्की दीवार गिरने से घायल हो गई। उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए और सिर भी फट गया। घटना के समय दीवार के पास बंधे मवेशी भी दीवार की चपेट में आ गए। दीवार गिरने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यह भी पढ़ें- पेड़ की टहनी गिरने से महिला और किशोरी घायल का कैप्शन यह भी पढ़ें- डॉक्टर की कार पर गिरा नीम का बड़ा पेड़,बाल-बाल बचे यह भी पढ़ें- आंधी में करकट से दबकर महिला घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...