हरदोई, मई 3 -- शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला गणेश में देर रात तेज आंधी और बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास बनी पक्की दीवार गिरने से एक अधेड़ की मलबे में दबकर मौत हो गई। जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम नगला गणेश निवासी रमेश 45 पुत्र घिम्मा अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। देर रात करीब 3 बजे तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए रमेश अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर दूसरे मकान में ले गया। इसके बाद वह घर के बाहर बंधे जानवरों को खोलने पहुंचा। यह भी पढ़ें- सुबह आई आंधी में गिरा पेड़, भैंस की मौत, घर भी टूटा इसी दौरान पास में बनी पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और रमेश उसकी चपेट में आकर मलबे में दब गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.