चंदौली, मई 14 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर शाम आए तेज आंधी तूफान से अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक मजदूर और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शिकारगंज कस्बा निवासी 58 वर्षीय गुलाब अपनी पत्नी निराशा के साथ घर में बैठे थे। इसी दौरान तेज आंधी के दबाव से मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबने से गुलाब की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह भी पढ़ें- गंगहेटा में पोल व दीवार के नीचे दबकर दो की मौत से मचा कोहराम जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं सड़क पर पेड़ गिर जाने से आवागमन प्रभावित रहा। जिसके चलते परिजन दोनों को इलाज के लिए सामुदायि...