हरदोई, मई 6 -- पचदेवरा। शौच के दौरान कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पचदेवरा थाना क्षेत्र के साहबजापुर मजरा कमालपुर गांव निवासी महारानी (65) पत्नी बृजपाल बुधवार सुबह घर के पास शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान पास की एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिससे वह मलबे में दब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.