दीवार गिरने से बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
हरदोई, सितम्बर 30 -- बिलग्राम। सांडी थाना क्षेत्र के ढोड़पुर गांव में चार दिन पहले बारिश के दौरान कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से घायल 65 वर्षीय गजोधर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार रात लखनऊ में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गांव निवासी बाबूराम की कच्ची दीवार पड़ोसी गजोधर के छप्पर पर गिर गई थी। हादसे के समय गजोधर छप्पर के नीचे सो रहे थे। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां सुधार न होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन मंगलवार को इलाज के बाद गजोधर को घर वापस ले आए थे। रात में उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.