दीवार गिरने से दो बकरियों की मौत
अमरोहा, जून 12 -- जोया। कस्बा डिडौली में बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से दो बकरियों की मौत हो गई। घटना में पशुपालक को करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ। गांव निवासी मजदूर सुमित वाल्मीकि का परिवार पशुपालन कर जीविका चलाता है। बताया गया कि गुरुवार देर रात हुई बारिश में उनके घर की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर उनकी दो बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- दीवार गिरने से दो बकरियों की मौत यह भी पढ़ें- मेरठ: खिवाई में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से गिरा बरामदा, 2 पशुओं की मौत, 18 घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.