रामगढ़, अप्रैल 30 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर फोरलेन स्थित मतकमा चौक के पास राजनंदिनी पार्क, होटल एंड रिसॉर्ट में बुधवार दोपहर एक खुशहाल सगाई समारोह अचानक हादसे में बदल गया। सेंट्रल सौंदा निवासी स्वर्गीय महेश पासवान की पुत्री ममता कुमारी की सगाई रजरप्पा प्रोजेक्ट निवासी विशाल कुमार से होनी थी। पूजा-अर्चना पूरी हो चुकी थी और सगाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान ममता कुमारी अपनी सहेलियों के साथ कपड़े बदलने हॉल के कमरे में गई। अचानक ऊपर की दीवार गिर गई, जिससे कमरे की छत भी टूटकर नीचे आ गिरी। इस हादसे में दुल्हन समेत उसकी पांच सहेलियां घायल हो गईं। वहीं पास में सो रहा दो वर्षीय प्रियांश भी मलबे में दब गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद पूरे रिसॉर्ट में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और मेहमान किसी तरह मलबा हटाकर घायलों को बाहर निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.