कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में सोमवार देर शाम बाउंड्रीवॉल गिरने से वहां खेल रहा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको इलाज के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुचते ही उसके घर में कोहराम मच गया। आराजी बिछियापुर गांव का रहने वाला पांच साल का यीशू पुत्र स्व. राजेश कुमार पड़ोसी रामबाबू के घर के पास खेल रहा था। सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक बाउंड्रीवॉल ढहने से वह मलबे में दब गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद उसको गंभीर हालत में परिजन संदलपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां इलाज के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.